‘26,500 के पार जाएगा निफ्टी’

नवभारतटाइम्स.कॉम
goldman sachss estimate nifty above 26500 foreign selling ends
पीटीआई, मुंबई: ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ( Goldman Sachs ) ने सोमवार को बताया कि अगले एक साल में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी-50 10 फीसदी की छलांग लगाकर 26,500 के स्तर पर पहुंच सकता है। फर्म ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि विदेशी निवेशकों की ओर से होने वाली बिकवाली अब लगभग खत्म हो चुकी है। घरेलू मोर्चे पर बेहतर होते हालातों को देखते हुए अब माहौल फिर से सकारात्मक होने की उम्मीद है।