Monsoon Preparedness In Schools To Prevent Waterlogging Basic Education Department Accelerates Efforts
मॉनसून से पहले स्कूलों में जलभराव रोकने की तैयारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा : हाल ही में हुई बारिश के दौरान जिले के कई सरकारी स्कूलों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने आगामी मानसून को देखते हुए सभी स्कूलों के ड्रेनेज सिस्टम को समय रहते दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है।
बीएसए राहुल पवार ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश में जिन स्कूलों में पानी भरा था, वहां जांच में ड्रेनेज सिस्टम का खराब होना मुख्य कारण पाया गया था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर सभी प्रभावित स्कूलों से जल निकासी करवा दी थी। बीएसए ने कहा कि अब मानसून के मद्देनजर जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ड्रेनेज सिस्टम की गहन जांच कराई जा रही है। जहां भी पाइपलाइन या नालियां अवरुद्ध मिली हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में शैक्षणिक गतिविधियां निरंतर संचालित होती रहें।