Rwa Will Not Take Handover Of Sector 22d Society Until Problems Are Resolved
..तब तक 22D का हैंडओवर नहीं लेगी RWA
Contributed by: Sunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो: समस्याओं के खत्म होने के बाद ही सेक्टर-22 डी सोसाइटी की आरडब्ल्यूए हैंडओवर लेगी। यमुना अथॉरिटी आरडब्ल्यूए से सोसाइटी को हैंडओवर लेने के लिए कह रही है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।
यमुना अथॉरिटी ने सेक्टर-22 डी में करीब साढ़े सात हजार फ्लैट बनाए हैं। इसमें एलआईजी, एमआई और एचआईजी फ्लैट शामिल हैं। यहां पर 500 से अधिक परिवार रहने लगे हैं। यहां रहने वाले लोगों को तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने समस्याओं को लेकर 56 सूत्रीय मांगें तैयार की हैं। निवासियों का कहना है कि यहां बिजली, सिविल कार्य, जल आपूर्ति एवं सामान्य काम भी अभी होने हैं। सुरक्षा को लेकर भी निवासी चिंतित हैं। यमुना अथारिटी आरडब्ल्यूए से हैंडओवर लेने के लिए कह रही है। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि जब तक सोसाइटी की जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया जाता तब तक हैंडओवर नहीं लेंगे। अभी कॉमन एरिया तक में लाइट नहीं है।