Future Of Ev Sector Experts To Gather Tomorrow Big Conclave In Haryana
EV सेक्टर में कैसा है भविष्य, बात करने कल जुटेंगे दिग्गज
Contributed by: Yashlok.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-90
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-90 के होटल हॉलिडे-इन में हरियाणा EV एंसिलरीज एंड ऑटो कंपोनेंट्स कॉन्क्लेव-2026 होगा। इसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधि और इंडस्ट्री एक्सपर्ट एक मंच पर जुटेंगे। कॉन्क्लेव में इलेक्ट्रिक वीकल सेक्टर, ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग , MSME, निवेश और इंडस्ट्री की नई संभावनाओं पर चर्चा होगी। हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में इंडस्ट्री और सरकार के बीच संवाद के जरिए EV सेक्टर में निवेश, सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग और भविष्य पर विमर्श किया जाएगा।कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं: हरियाणा के इंडस्ट्री एंड कॉमर्स कमिश्नर एंड सेक्रेटरी अमित कुमार अग्रवाल और इंडस्ट्री एंड कॉमर्स और MSME विभाग के महानिदेशक यश गर्ग भी कार्यक्रम में रहेंगे। कॉन्क्लेव में कई प्रमुख कंपनियों के अधिकारी हिस्सा लेंगे। एसोचैम के अनुसार, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है। इच्छुक औद्योगिक प्रतिनिधि रजिस्ट्रेशन कर इसमें शामिल हो सकते हैं।