Kingdom Of Dreams Kod Building Catches Fire Again Crores In Tax Due
KOD की बिल्डिंग में फिर हादसा
Contributed by: Surender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-29
किंगडम ऑफ ड्रीम्स की बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लग गई। करोड़ों का टैक्स बकाया होने के कारण कई साल से केओडी बंद है। यहां पहले भी आग लगी थी, जिसमें इसका अधिकतर ढांचा जल गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह करीब 11:30 बजे आग की सूचना पाकर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। इसके बाद यहां पर आग बुझाई गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। किसी राहगीर ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सेक्टर 29 फायर स्टेशन के सीनियर फायर ऑफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि केओडी में लगी आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया। यह कई सालों से बंद है। इसके एक हिस्से में आग थी।