Ptm In Schools On July 25 Special Discussion On Child Safety Know The Key Points
25 को PTM, बाल सुरक्षा पर होगी खास चर्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में जुलाई के अंत तक ' अभिभावक-शिक्षक संवाद ' आयोजित किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सरकारी स्कूलों में यह संवाद 25 जुलाई को कराने के निर्देश दिए हैं, जबकि निजी स्कूलों को 25 जुलाई या जुलाई के अंत तक किसी भी तारीख पर इसे करने को कहा गया है।शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि जुलाई को 'चाइल्ड सेफ्टी मंथ' के रूप में मनाते हुए इस बार संवाद का मुख्य विषय बाल सुरक्षा और संरक्षण रखा गया है। पैरंट्स को POCSO कानून , चाइल्ड प्रोटेक्शन कमिटी (CPC), सेफ और अनसेफ टच, 'नो-गो-टेल' सिद्धांत, साइबर बुलिंग , ऑनलाइन ग्रूमिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, मानसिक स्वास्थ्य और शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। सुबह की शिफ्ट के स्कूलों में संवाद सुबह 8:30 से 12:30 बजे और शाम की शिफ्ट में दोपहर 2 से 6 बजे तक होगा। क्लास टीचर पैरंट्स से 5-10 मिनट बातचीत कर स्टूडेंट की पढ़ाई और घर पर सहयोग के तरीकों पर चर्चा करेंगे।