बैक करते वक्त महिला पर चढ़ा दी SUV, मौत

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
suv ran over sleeping woman in parking died on the spot
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-67

अंसल वर्सालिया सोसायटी में पार्किंग में सो रही एक महिला को थार गाड़ी ने कुचल दिया। पता चला कि एक महिला अपनी थार गाड़ी को बैक कर रही थी। इसी बीच यहां पार्किंग में सो रहीं मेड पर उसकी नजर नहीं गई और हादसा हो गया। एक्सिडेंट के बाद महिला घायल मेड को निकट के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पाकर मृतक के परिजनों के अलावा अन्य लोग वहां इकट्ठे होने लगे। आरोप है कि पुलिस को बताने के बजाय महिला ने शव वहीं लाकर रख दिया, जहां हादसा हुआ था। सूचना पाकर सेक्टर-65 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
हादसे में जान गंवाने वालीं 57 वर्षीय गुड्डी यूपी की रहने वाली थीं। मंगलवार रात को वह काम करके सोसायटी के मकान में काम करके बेसमेंट में सो गई थीं। सूचना पाकर मृतका के परिजन और अन्य लोग वहां आ गए। यहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला शांत करवाया। महिला अपने परिवार सहित भोंडसी में रहती थी। वह यहां वर्षों से काम कर रही थी।