10 year old Girls Body Found Hanging In A Room Sensation Due To Suspicion Of Murder
कोठरी में लटकता मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : मोहनलालगंज के एक गांव में 10 वर्षीय किशोरी का शव कोठरी में साड़ी के फंदे से लटकता मिला है। माता-पिता ने खोजबी न के दौरान बेटी का शव लटकता देखा। पुलिस ने दुराचार की आशंका पर स्लाइड तैयार करवाई है।
पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह धान की रोपाई के लिए पत्नी व बच्चों संग गए थे। इस दौरान घर पर उनकी दस वर्षीय बेटी अकेली थी। किसान को घर लौटने पर बेटी नहीं मिली। खोजबीन करने पर लड़की का शव घर के बगल में बनी जर्जर कोठरी में छत की धन्नी में फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों ने लड़की की हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में लड़की के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला है। दुराचार की आशंका को देखते हुए पोस्टमॉर्टम के दौरान स्लाइड तैयार करवाई गई है।