इसरो की खबर

नवभारतटाइम्स.कॉम
government tightens rules on resignations of scientists associated with isros important missions
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO से सालभर में करीब 120 वैज्ञानिक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें गगनयान जैसे अहम मिशन से जुड़े टॉप साइंटिस्ट भी हैं। इसे देखते हुए सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। इसके तहत गगनयान और अन्य अहम मिशनों से जुड़े वैज्ञानिकों और तकनीकी कर्मचारियों के इस्तीफे और VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) पर अब पहले की तरह आसानी से मंजूरी नहीं मिलेगी। अंतरिक्ष विभाग (DoS) ने 14 जुलाई को नया निर्देश जारी किया। इस मामले में केंद्रीय विज्ञान और तकनीकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ISRO में लोग आते-जाते रहते हैं। निर्देश इसलिए दिए हैं कि इस्तीफे का फैसला ज्यादा मच्योर लेवल पर लिया जा सके।
निर्देश में कहा गया कि ग्रुप A वैज्ञानिकों के इस्तीफे या VRS के आवेदन नियमित प्रक्रिया के तहत स्वीकार न किए जाएं। ऐसे मामले अब संबंधित केंद्र के डायरेक्टर सीधे मंजूर नहीं करेंगे, बल्कि वह अपनी सिफारिश अंतरिक्ष विभाग को भेजेंगे। अंतिम फैसला अंतरिक्ष विभाग ही लेगा।