कूड़ा निस्तारण के लिए किया जागरूक

Contributed bySunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम
awareness campaign for waste disposal in greater noida a step towards a clean city
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सहयोग से बल्क वेस्ट जनरेटर्स के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। ये सत्र श्री भारत इंटरनेशनल कंपनी, इकोटेक-12, स्टेलर जीवन सोसाइटी, सेक्टर-1, 11th एवेन्यू, सेक्टर-16C में आयोजित किये गए।

इन कार्यक्रमों में संस्थानों एवं आवासीय परिसरों के निवासी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रबंधन प्रतिनिधि तथा हाउसकीपिंग स्टाफ ने भाग लिया। सभी को प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह संदेश भी दिया गया कि स्वच्छ और सतत शहर का निर्माण तभी संभव है जब निवासी, प्रबंधन, प्रशासन और हाउसकीपिंग स्टाफ सभी मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।