New Ipos Necessary To Stop Artificial Boom Sbi Funds Management Joint Ceo Dp Singh
'कृत्रिम तेज़ी रोकने के लिए नए IPO जरूरी'
Contributed by: एनबीटी रिपोर्ट|नवभारतटाइम्स.कॉम•
एनबीटी रिपोर्ट, नई दिल्ली: SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के जॉइंट सीईओ डी.पी. सिंह ने कहा है कि आज की तारीख में SIP के माध्यम से शेयर बाजार में हर महीने लगभग 30,000 करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। यदि बाजार में अच्छी और नई कंपनियां लिस्ट नहीं होंगी तो यह पैसा चुनिंदा पुरानी कंपनियों में ही जाता रहेगा। इससे उनके भाव कृत्रिम रूप से बढ़ जाते हैं। इस पैसे का सही तरीके से इस्तेमाल हो सके, इसके नई कंपनियों का सार्वजनिक मंच पर आना बेहद जरूरी है जो मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस और स्पष्ट ग्रोथ विजन वाली हों। SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO बाजार में आ चुका है।
डी.पी. सिंह का विशेष इंटरव्यू एनबीटी वेल्थ के अगले अंक में।