Greater Noida Child Injured In Monkey Attack In Beta 1 Fear Among People
बीटा-1 में बंदरों के हमले में बच्चा घायल, लोगों में भय
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : गुरुवार को सेक्टर बीटा-1 में बंदरों के हमले में एक बच्चा घायल हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दहशत है। अर्जुन नाम के बच्चे पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उनसे बचने के प्रयास में वह जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और नाक में चोटें आई हैं।
आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टर में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। बंदरों के झुंड पार्कों, सड़कों और घरों की छतों पर डेरा डाले रहते हैं, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में भी असुरक्षित महसूस करते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। निवासियों ने मांग की है कि बंदरों को पकड़ने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए।