Sonam Wangchuks Deteriorating Health Protest Against Neet Paper Leak Intensifies Support From Opposition Parties
लगातार बिगड़ रही तबीयत, आंदोलन भी होने लगा तेज़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Abhishek.Gautam1
@timesofindia.comnनई दिल्ली: NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अब अलग-अलग दलों के अलावा बड़ी संख्या में आम लोगों का भी समर्थन मिलने लगा है।
प्रदर्शन में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव , धर्मेंद्र यादव, विधायक डॉ रागिनी सोनकर समेत कई नेता पहुंचे, जहां डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल तोड़ने की रिक्वेस्ट की गई है। हालांकि, इस पर उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के प्रेजिडेंट और सीनियर एडवोकेट विकास सिंह भी जंतर मंतर पर जाकर सोनम वांगचुक से मिले और उनका हाल जाना।