Case Registered Against Person Giving Exam By Changing Name In Home Guard Recruitment
होमगार्ड भर्ती में नाम बदल परीक्षा देने वाले पर केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा में नाम और जन्मतिथि बदलने का मामला सामने आया है। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 15 जुलाई को पुलिस लाइन में डीवी/पीएसटी दल-2 के सामने बायोमैट्रिक के लिए अभ्यर्थी वीरेंद्र कुमार उपस्थित हुआ था। बायोमैट्रिक के दौरान उसका फिंगर प्रिंट, आइरिस और आधार वेरिफाई नहीं हुआ। गड़बड़ी की आशंका होने पर पुलिस कर्मियों ने कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी अभ्यर्थी ने बताया कि उसका असली नाम विपिन कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी गुलावठी के सनोटा गांव है। उसने 2005 में हाईस्कूल किया था। 2015 में उसने जन्मतिथि बदलकर वीरेंद्र कुमार के नाम से दोबारा हाईस्कूल पास किया था।