मेडटेक मीट में दिखाई 500 करोड़ के निवेश की रुचि

Contributed bySunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम
medtech meet sees interest in 500 crore investment modern medical device park to be built in yamuna city
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

यमुना अथॉरिटी की ओर से इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित मेडटेक इन्वेस्टर्स मीट में देश-विदेश के मेडिकल डिवाइस उद्योग से जुड़े निवेशकों ने भाग लिया। निवेशकों ने मेडिकल डिवाइस पार्क में 500 करोड़ के निवेश की मंशा जाहिर की। इसके बाद उन्होंने यमुना सिटी के सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क का दौरा किया और वहां की सुविधाओं को भी देखा।
मीट में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के सलाहकार जीएन सिंह, इंडस्ट्रियल डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, यीडा के सीईओ आरके सिंह, यूपी फार्मा विभाग की प्रबंध निदेशक कृतिका शर्मा, यीडा के एसीईओ एवं मेडिकल डिवाइस पार्क के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया उपस्थित रहे। मीट में अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-28 में विकसित हो रहा मेडिकल डिवाइस पार्क देश का आधुनिक मेडटेक विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में बढ़ रहा है। यह पार्क 350 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। अब तक 123 से अधिक औद्योगिक भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। 20 से अधिक कंपनियां अपनी इकाइयां बना रही हैं।इन्वेस्टर्स मीट के बाद निवेशकों ने मेडिकल डिवाइस पार्क का साइट दौरा किया और वहां चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने पार्क की प्रगति, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी दी।