कार के अंदर युवक के सिर में लगी गोली, मौत

Contributed byAkhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम
youth shot dead inside car in bahrampur friend suspected
n NBT रिपोर्ट, बहरामपुर

सेक्टर-65 एरिया के बहरामपुर में बुधवार शाम सिर में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि कार के अंदर दोस्त ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से माथे के दाहिनी तरफ गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपने पिता और भाई के साथ घायल को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन जैसे ही डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत हो चुकी है तो तीनों शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पार्टी करने निकले थे

मूल रूप से दिल्ली के निवासी 27 वर्षीय आकाश 4-5 वर्ष से मैदावास गांव में अपने जीजा मोहित के साथ रह रहे थे। उन्हीं के साथ कंपनियों में डीजल सप्लाई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि आकाश का दोस्त लक्की बहरामपुर में रहता है। बुधवार दोपहर 12 बजे आकाश लक्की के घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद दोनों एक कार में सवार होकर पार्टी करने निकले थे। गांव से कुछ ही दूर कार के अंदर ही लक्की के पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से आकाश को गोली लगी। परिजनों का आरोप है कि लक्की ने घर बुलाकर हत्या की है।