आवंटित भूखंडों पर निर्माण की निगरानी करेगी अथॉरिटी

Contributed byPravesh.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
noida authoritys big decision work circle department will now monitor construction on allotted plots
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : नोएडा प्राधिकरण ने आवंटित भूखंडों पर निर्धारित समय के अनुसार निर्माण हो पा रहा है या नहीं है अब इसकी निगरानी की जिम्मेदारी अथॉरिटी में वर्क सर्कल विभाग को दे दी गई है। खाली पड़े भूखंडों पर प्रभावी निगरानी के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। यह जिम्मेदारी प्राधिकरण के नियोजन विभाग के पास थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत संबंधित वर्क सर्किल के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आवंटित भूखंडों का नियमित निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के बाद अधिकारी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित महाप्रबंधक और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भेजेंगे। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने बताया कि नई व्यवस्था लागू करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।