कॉलेज में हुआ शैक्षणिक और प्रशासनिक ऑडिट

नवभारतटाइम्स.कॉम
academic and administrative audit completed at dav centenary college emphasis on quality education
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : एनआईटी तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज केआईक्यूएसी तत्वधान में महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रफेसर संदीप बंसल के नेतृत्व में एकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑडिट किया गया। प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र कुमार, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. जितेंद्र ढुल व स्टाफ सचिव डॉ. अर्चना सिंघल के मार्गदर्शन में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के ऑडिट को संपन्न कराया गया। ऑडिट के लिए गठित बाह्य विशेषज्ञ समिति में रजिस्ट्रार एंड प्रफेसर बंसल के साथ डिस्ट्रिक्ट हायर एजुकेशन ऑफिसर डॉ. रितिका गुप्ता, डॉ. अमित कुमार एसके कटारिया, अनूप मोदी शामिल रहे। प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व निरंतर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम संचालन करते हुए डॉ. बिंदु राय ने वार्षिक रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम प्रस्तुत की।