Bna Recruitment For 12 Artist Posts Apply Now Great Opportunity
BNA में कलाकारों के 12 पदों पर भर्ती
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) रंगमंडल ने विभिन्न श्रेणियों में कलाकारों के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अकादमी अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि चयनित कलाकारों को एकमुश्त मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसमें 'अ' श्रेणी का 1 पद (39 हजार रुपये), 'ब' श्रेणी का 1 पद (29 हजार रुपये), 'स' श्रेणी का 1 पद (25 हजार रुपये), अप्रेंटिस के 2 पद (13,500 रुपये) और कैजुअल कलाकार के 7 पद (12,500 रुपये मानदेय) शामिल हैं। 'अ', 'ब' और 'स' श्रेणी के लिए आयु सीमा 25 से 55 वर्ष तथा अप्रेंटिस और कैजुअल कलाकार के लिए 18 से 55 वर्ष तय की गई है।
'अ', 'ब' और 'स' श्रेणी के लिए बीएनए या राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से डिप्लोमा अथवा नाट्य कला में स्नातक के साथ दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। वैकल्पिक रूप से पांच वर्ष का अनुभव और 20 उत्कृष्ट नाटकों में अभिनय करने वाले कलाकार भी आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पद के लिए डिप्लोमा/डिग्री के साथ 1-3 वर्ष और कैजुअल कलाकार के लिए रंगमंच में कम से कम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई और साक्षात्कार 30 जुलाई को होगा।