Doctors employees Protest At Cmo Office Against Chc In charge Allegations Of Misbehavior
CHC प्रभारी के विरोध में डॉक्टरों-कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, मोहनलालगंज
मोहनलालगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ डॉक्टरों, एएनएम और कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार, कार्यालय समय के बाद बैठकें बुलाने, अवकाश देने में अनावश्यक परेशानी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। एक महिला डॉक्टर ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।