नशे में यातायात पुलिसकर्मी और दोस्त में विवाद

नवभारतटाइम्स.कॉम
drunk traffic policeman and friend in bloody conflict attacked with stone and blade on head
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में मेरठ रोड पर बुधवार को एक यातायात पुलिसकर्मी का दोस्त के साथ शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। विवाद होने पर आवेश में आकर पुलिसकर्मी ने अपने दोस्त पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। घायल दोस्त ने पास में स्थित एक नाई की दुकान से ब्लेड से पुलिसकर्मी पर ताबड़तोड़ हमला लहूलुहान कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नंदग्राम पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बुधवार दोपहर एक यातायात पुलिसकर्मी का शराब पीने के दौरान अपने दोस्त से झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले रामअवतार यातायात पुलिसकर्मी है। कुछ समय पहले वह नंदग्राम थाने में तैनात थे। बुधवार की दोपहर वह नंदग्राम क्षेत्र के मेरठ रोड की विकलांग कॉलोनी स्थित बृजवासी होटल के पास रामअवतार अपने दोस्त सोनू त्यागी के साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि कहासुनी होने पर यातायात पुलिसकर्मी ने सोनू त्यागी के सिर में पत् थर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल सोनू त्यागी गुस्से में आकर पास में स्थित नाई की दुकान से ब्लेड उठाकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। हमले में हाथ, चेहरे और होंठ पर ब्लेड लगने से वह लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मरियम अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद सोनू त्यागी को छुट्टी दे दी जबकि पुलिसकर्मी रामअवतार की हालत गंभीर है। उनको कई टांके आए हैं।