Faridabad Bulldozer Action On Two Illegal Colonies Built On 38 Acres In Pyala And Sikri 10 Constructions Demolished
प्याला व सीकरी में तोड़ीं दो अवैध कॉलोनियां
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की तरफ से अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ का अभियान जारी है। इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर एन्फोर्समेंट ने गांव प्याला व सिकरी की राजस्व संपदा में विकसित हो रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब 38 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही इन कॉलोनियों में कई निर्माण तोड़ दिए गए। डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर एन्फोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि गांव प्याला व सिकरी में करीअ 38 एकड़ जमीन पर दो अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही थी। इनमें एक कॉलोनी करीब 30 एकड़ और दूसरी कॉलोनी लगभग आठ एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही थी। जरूरी नोटिस देने के बाद कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान मौके पर 10 निर्माणाधीन स्ट्रक्चर तोड़ दिए गए। इसके साथ ही 22 बाउंड्री वॉल व 18 डीपीसी स्तर के निर्माणों को तोड़ दिया गया।