Faridabad Sector 30 Sewer Water On Roads Public Problems Increase
सेक्टर-30 की सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर 30 में सीवर की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि यहां लगातार सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। पूरे सेक्टर में जगह-जगह सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार नगर निगम में कर चुके हैं, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद से पिछले एक हफ्ते से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। यहां कई जगहों पर सीवर लाइनें लंबे समय से जाम है।