Farming Equipment Distributed To Farmers Steps Towards Self reliant India
किसानों को बांटे खेती के सामान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 98वें स्थापना दिवस पर खेती-किसानी के सामान बांटे गए। कार्यक्रम का उद् घाटन गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि भारत कृषि क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक खेती और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की अपील की। करीब 100 किसानों और महिलाओं को कृषि सामग्री दी गई। अंत में संस्थान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।