Ghaziabad Father son Beat Up For Asking For Due Money Used Casteist Slurs
बकाया साढ़े 9 लाख रुपये मांगने पर पिता-पुत्र ने पीटा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र के राजनगर में काम के बकाया 9 लाख 67 हजार रुपये तकादा करने पर एक व्यक्ति के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी भी दी। घटना एक जुलाई की रात करीब 9 बजे की है।
शिकायत में महेश कुमार ने बताया कि उन्होंने राजनगर सेक्टर-7 में अजय त्यागी के यहां कंस्ट्रक्शन का काम किया था। काम के उन पर 9 लाख 67 हजार रुपये बकाया हैं। वह काफी समय से तकादा कर रहे हैं लेकिन अजय व उनका बेटा अक्षित टालमटोल कर रहे हैं। आरोप है कि एक जुलाई की रात वह उनके घर गए तो अक्षित ने कहा कि उसके पिता लखनऊ तारीख पर गए हैं। कुछ समय बाद वह अजय उन्हें वहीं दिखाई दिया। इसके बाद उसने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और दोनों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए कुछ न बिगाड़ पाने की धमकी दी। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दी। दो जुलाई को पुलिस ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए बुलाया लेकिन आरोपियों ने नहीं दिखाए। मामले में पुलिस ने 15 जुलाई को केस दर्ज किया है।