पड़ोसी पर किशोरी से यौन शोषण का आरोप, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
पड़ोसी पर किशोरी से यौन शोषण का आरोप, FIR
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को बहाने से बुलाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले युवक पर है। आरोपी ने उनकी बेटी को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। किसी तरह जब किशोरी के परिजनों को घटना का पता चला तो मामले में किशोरी के पिता ने नंदग्राम थाने में बिट्टू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि 6 जुलाई को वह और उनकी पत्नी रोज की तरह काम पर गए थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बिट्टू कुमार ने उनकी बेटी को बहाने से बुलाया और एक मकान में ले गया। जहां उसने उनकी बेटी का यौन शोषण किया। इसके बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में किसी तरह डरते हुए किशोरी ने सारी बात बताई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।