दहेज उत्पीड़न और मारने के प्रयास का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad serious allegations of murder rape and forced abortion against in laws for dowry
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न , हत्या और दुष्कर्म के प्रयास सहित कई आरोप लगाए हैं। शिकायत में मूलरूप से मेरठ के किठौर क्षेत्र और वर्तमान में क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उनका निकाह 7 दिसंबर 2025 को मसूरी निवासी एक युवक से हुआ था। शादी में परिजनों ने हैसियत से ज्यादा खर्च किया। इसके बावजूद पति और ससुराल वाले 20 लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पति उसकी इच्छा के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाता था और अश्लील विडियो रिकॉर्ड करता था। 28 फरवरी 2026 की रात जेठ कमरे में घुस आया और चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पति को देने पर उसने भी कोई विरोध नहीं किया, बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने तक इसी तरह की घटनाएं होने की बात कही। महिला का कहना है कि मार्च में पति और ससुराल वाले उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसके बाद कई बार मारपीट की गई। जबरन दवाई व इंजेक्शन देकर गर्भपात भी आरोपियों ने कराया।