जौहर विवि की सड़क अब आम रास्ता है...

Contributed byRanvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
jauhar university road declared public path action on illegal buildings
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: रामपुर स्थित मौलाना मो. अली जौहर विवि की 3.5 किमी लंबी सड़क गुरुवार को ' आम रास्ता ' घोषित कर दी गई। एक दिन पहले ही रामपुर विकास प्राधिकरण ने विवि कैंपस के 38 भवनों को अवैध ठहराते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था।

जानकारी के मुताबिक, विवि की सड़क बनाने में करीब 10 करोड़ खर्च हुए थे। साल 2019 में यह सड़क आम लोगों के लिए बंद कर दी गई थी। PWD के एचओडी अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि विवि के गेट पर गुरुवार को आम रास्ता का बोर्ड लगा दिया गया। 8पेज 10