एलिवेटेड रूट से "18 महंगा होगा कानपुर का सफर

नवभारतटाइम्स.कॉम
एलिवेटेड रूट से "18 महंगा होगा कानपुर का सफर
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : कानपुर तक एलिवेटेड रोड से रोडवेज बसों का सफर 18 रुपये महंगा होगा। इसकी बड़ी वजह महंगा टोल है। परिवहन निगम ने सर्वे करवा लिया है। हालांकि किराए पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है। तैयारी के मुताबिक 20 जुलाई से एलिवेटेड रोड से कानपुर तक परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है।

 NHAI की ओर से लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया गया है। इसका टोल देश में सबसे महंगा है। 20 जुलाई से एक्सप्रेस-वे पर बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाली रोडवेज की साधारण बसों का किराया 18 रुपये महंगा होगा। अभी एनएच से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 137 रुपये है, लेकिन जब बसें एक्सप्रेस-वे से जाएंगी तो 155 रुपये का टिकट यात्रियों को लेना होगा।