Lucknow Electricity Theft Caught In Brick Kiln And 10 Houses Vigilance Files Case
ईंट प्लांट और 10 मकानों में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : विजिलेंस और लेसा की टीम ने गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सुल्तानपुर रोड स्थित गोसाईगंज उपकेंद्र के अंतर्गत विकसित की जा रही ‘ आर आर इंफ्रा सिटी ’ टाउनशिप में करीब 15 किलोवाट (KW) लोड की बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। विभाग ने इस मामले में टाउनशिप प्रबंधन समेत अन्य पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि टाउनशिप परिसर में लगे 100 और 63 केवीए (KVA) के ट्रांसफार्मरों से अवैध रूप से तीन एलटी केबल निकाले गए थे। पहला केबल एक सिंगल फेज मीटर से जुड़ा था, जो 'नो डिस्प्ले' (खराब) हालत में था। इसी बाईपास लाइन से वहां बने 8 नए और 2 निर्माणाधीन मकानों को अवैध बिजली दी जा रही थी। दूसरा केबल बिना किसी मीटर के सीधे सीमेंट ब्रिक (ईंट) प्लांट में जा रहा था। तीसरा केबल एक अन्य नवनिर्मित मकान में बिना मीटर के सीधे तौर पर जुड़ा पाया गया।