Mohana Elevated Road Work Stalled For 4 Months Former Mla Targets Administration
‘4 महीने से मोहना एलिवेटेड रोड का काम अटका'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : पूर्व विधायक शारदा राठौर ने मोहना एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य में हो रही देरी पर प्रशासन और स्थानीय विधायक को घेरते हुए कहा कि पिछले चार महीने से परियोजना अधर में लटकी हुई है। इससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है और कई लोग हादसों में चोटिल भी हो चुके हैं।
शारदा राठौर ने क्षेत्र का दौरा करने के बाद कहा कि निर्माण स्थल पर दिनभर उड़ने वाली धूल से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है तथा अस्थमा सहित श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।