‘मार्केट में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं’

नवभारतटाइम्स.कॉम
no disorder will be tolerated in sector 3 huda market mla gives strict instructions
सभी संबंधित विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए

NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-3 स्थित HUDA मार्केट की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्केट में सफाई, जल निकासी, सड़क, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने स्पष्ट कहा कि सेक्टर-3 में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-3 के लोगों को जल्द ही एक नई विकास परियोजना की सौगात मिलने वाली है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बहुत जल्द इसका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।