अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
palwal one arrested with illegal country made pistol major action by crime branch
n NBT न्यूज, पलवल : क्राइम ब्रांच देसी पिस्तौल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भगतजी कालोनी निवासी लक्ष्मण उर्फ ललतू के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि पलवल-हथीन रोड पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि भगतजी कालोनी निवासी लक्ष्मण उर्फ ललतू आंबेडकर कॉलेज के पास अवैध हथियार सहित किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पिस्टल बरामद किया। शहर थाना पुलिस में आरोपी के खिलाप आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अवैध हथियार को कहां से लाया इसका पता कर उसे भी अरेस्ट किया जाएगा।