Palwal Two Cousins Tragically Killed In A Speeding Tractor Collision Driver Absconds
ट्रैक्टर की टक्कर से दो बच्चों की मौत, चालक हुआ फरार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : चांदहट थाना क्षेत्र के गांव गुरवाड़ी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में 17 वर्षीय योगेश और 7 वर्षीय हिमांशु की जान चली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
गांव गुरवाड़ी निवासी खुशीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जुलाई की दोपहर वह अपने भतीजे राजू और विष्णु के साथ खेतों में पशु चरा रहे थे। इसी दौरान उनका नाबालिग बेटा योगेश और विष्णु का भाई हिमांशु घर से उनके लिए खाना लेकर पैदल खेत की ओर आ रहे थे। जब दोनों सड़क किनारे चल रहे थे, तभी सामने से तेज गति से आए एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।घटना देख खेतों में काम कर रहे परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को निजी वाहन से उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक की पहचान गांव चांदहट निवासी कुलदीप उर्फ टुल्ली के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर चांदहट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।