हादसे में बाइक सवार की मौत मामले में FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
road accident in loni fir registered after death of bike rider investigation begins
n NBT न्यूज, लोनी : अंकुर विहार थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अंकुर विहर थाने में शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के करावल नगर में रहने वाले अजय शर्मा एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनके बेटे हर्षित ने बताया कि 8 जुलाई की दोपहर अजय बाइक से कमल विहार जा रहे थे। पीछे से वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 10 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।