Shameful Incident At Malihabad Festival Minor Artist Of Jalpari Show Molested In Changing Room Investigation Started Against Accused
चेंजिंग रूम में घुसकर 'जलपरी' से छेड़छाड़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, मलिहाबाद : मलिहाबाद तहसील मैदान में चल रहे महोत्सव में गुरुवार रात बेहद शर्मनाक मामला सामने आया। यहां 'जलपरी' का शो करने वाली एक नाबालिग लड़की से चेंजिंग रूम में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर मलिहाबाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के मुताबिक, गुरुवार रात उनकी नाबालिग बेटी शो खत्म करने के बाद चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई थी। इसी दौरान, महोत्सव में सिगरेट-गुटखे की दुकान लगाने वाला मलिहाबाद का युवक जबरन चेंजिंग रूम में घुस गया। उसने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कीं।
शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी : डरी-सहमी लड़की ने तुरंत बाहर आकर परिवारीजनों को आपबीती बताई। इस पर जब परिवारीजनों ने आरोपित से शिकायत की, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पीड़िता की मां की तरफ से तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।