लिंक हुआ एक्टिव, अपने आवेदन को चेक करें छात्र

नवभारतटाइम्स.कॉम
undergraduate admission application status active students must resolve objections by july 18
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही अब दाखिला प्रक्रिया अपने अगले दौर में पहुंच गई है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने दाखिला पोर्टल पर एप्लिकेशन स्टेट्स लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र यहां पर जाकर अपने आवेदन का स्टेट्स चेक कर सकते हैं। अगर आवेदन में कोई ऑब्जेक्शन लगा हुआ है, तो उसे शनिवार तक दूर करना होगा। ऑब्जेक्शन दूर होने व आवेदन की वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद ही उसे मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

बता दें कि अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया सात मई से शुरू होकर 12 जुलाई तक जारी रही थी। अब दाखिले का अलगा दौर शुरू हो चुका है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने उन आवेदनों की सूची जारी कर दी है, जिन पर किसी तरह का कोई ऑब्जेक्शन लगा हुआ है। दरअसल डिपार्टमेंट ने दाखिला पोर्टल पर ही एप्लिकेशन स्टेट्स के नाम से लिंक एक्टिव किया है। इस लिंक पर सभी छात्रों के आवेदन अपडेट किए गए हैं। उनके सामने उनका स्टेट्स भी लिखा हुआ है कि किस आवेदन पर ऑब्जेक्शन है और किस की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और उनके आवेदन का स्टेट्स सामने आ जाएगा। अगर आवेदन में कोई ऑब्जेक्शन लगा हुआ है, तो छात्रों को 18 जुलाई तक दूर कर अपडेट करना होगा। आवेदनों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी 18 जुलाई तक ही पूरी करनी होगी। 19 जुलाई को उन सभी आवेदनों की सूची जारी होगी, जिनके आवेदनों की वेरिफिकेशन पूरी हो जाएगी और जो मेरिट लिस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान के प्रिंसिपल डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि अभी आवेदनों के स्टेट्स दाखिला पोर्टल पर हैं। छात्र ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 18 जुलाई तक आवेदनों के ऑब्जेक्शन दूर करने होंगे। पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को आएगी।