Watch Pm Modis Hydrogen Train Launch Event At Indoor Stadium In Palwal
इनडोर स्टेडियम में देख सकेंगे पीएम का कार्यक्रम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का आज सीधा प्रसारण होगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आम आदमी प्रसारण को देख सकेंगे। लाइव प्रसारण की तैयारियों का एसडीएम भूपेंद्र सिंह और नगराधीश प्रीति रावत ने जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन से संचालित विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री के जींद में आयोजित समारोह का पलवल में भी वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।