नाबालिग को ले जाने में महिला अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
woman arrested for abducting minor case registered under pocso act
n NBT न्यूज, लोनी : अंकुर विहार थाना एरिया में पुलिस ने नाबालिग को ले जाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार महिला को गिरफ्तार किया है।

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पकड़ी गई महिला पुष्पा पत्नी अंकुर, गौरीपुर निवाड़ा, बागपत की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में पहले मुख्य आरोपी अंकुर और उसके भाई अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसीपी ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को एक महिला ने शिकायत दी थी कि अंकुर और अजय उसकी नाबालिग बेटी को ले गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच के दौरान पीड़िता को बरामद कर मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में पुष्पा की भूमिका सामने आने पर उसे भी आरोपी बनाया गया। पुलिस पूछताछ में पुष्पा ने बताया कि वह अंकुर की पत्नी है और अजय उसका देवर है। अजय और पीड़िता एक-दूसरे से बातचीत करते थे। उसने बहाने से पीड़िता को गाजियाबाद बुलाया था, जिसके बाद अंकुर और अजय उसे अपने साथ पानीपत ले गए। पुलिस का कहना है कि तीनों पीड़िता की शादी अजय से कराना चाहते थे।