World Snake Day Dont Kill Snakes Stay Safe By Keeping Distance Awareness Program At Lucknow Zoo
‘सांपों को मारे नहीं, दूर रहकर सुरक्षित रहें’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : सांपों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को ' विश्व सर्प दिवस ' के अवसर पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान ( लखनऊ जू ) और पर्यावरणम् सोसायटी की ओर से विशेष कार्यक्रम हुआ। सारस प्रेक्षागृह में हुए इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को सांपों के पारिस्थितिकी महत्व और सर्पदंश से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्राणि उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि सांप पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी हैं। ये चूहों और मेढकों को खाकर हमारी फसलों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि सांप दिखने पर उन्हें मारें या पकड़ें नहीं, बल्कि उनसे सुरक्षित दूरी बना लें।मुख्य वक्ता व सर्प विशेषज्ञ आदित्य तिवारी ने बताया कि भारत में सांपों की करीब 350 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन लखनऊ में केवल तीन ही विषैली प्रजातियां हैं। इस दौरान जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत हुआ।