Youth Attacked With Hammer And Knife While Getting Haircut Fir Registered Against Four
बाल कटवाने गए युवक पर जानलेवा हमला, चार पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : छांयसा गांव में बाल कटवाने गए एक युवक पर हथौड़े और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की शिकायत पर छांयसा थाना पुलिस ने चार नामजद और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छांयसा गांव निवासी ध्रुव ने बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे वह गांव की एक हेयर कटिंग दुकान पर बाल कटवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान करण, चमन, जितेंद्र और एक अन्य युवक वहां पहुंचे। चमन ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर जितेंद्र ने उसका रास्ता रोक लिया और चाकू से हमला किया, जबकि चमन ने उसके पैर पर भी हथौड़ा मारा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजन पहले उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने दिल्ली रेफर कर दिया। बाद में उसका उपचार सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में घायल के शरीर पर चार चोटों का उल्लेख किया गया है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छांयसा थाना पुलिस ने आरोपियों के केस दर्ज कर लिया है।