Bjp Leaders Gather On Dara Singh Chauhans Birthday Celebrated As Sankalp Diwas
दारा सिंह के जन्मदिन पर जुटे भाजपा नेता
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को संकल्प दिवस समारोह के तौर पर मनाया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए इस समारोह में भाजपा और सहयोगी दलों के कई बड़े नेता जुटे। साथ ही प्रदेशभर से आए चौहान समाज के लोग इसमें शामिल हुए।
दारा सिंह चौहान के जन्म दिवस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य , ब्रजेश पाठक और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सहित कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश एपी चौहान ने की। इन सभी नेताओं ने दारा सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित और शिक्षित करने का संकल्प इस समारोह में लिया गया है।