सपा हर नौजवान- छात्र के साथ: गोप

Contributed byAnand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम
sps genz samvad gops assurance on youth issues promise to make education job oriented
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने युवाओं के मुद्दों को समझने और उनसे संवाद बढ़ाने के लिए ‘ GenZ संवाद ’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसी क्रम में शनिवार को सपा महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और मीनाक्षी सिंह ने लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया।

सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि आज का छात्र और युवा ही कल का भारत है। शिक्षा सुरक्षित, सस्ती, सरल और रोजगारपरक नहीं होगी तो देश का नवनिर्माण अधूरा रहेगा। उन्होंने छात्रों और नौजवानों के अधिकारों तथा भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही छात्रों ने मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर स्वागत किया। उन्होंने छात्र हितों की रक्षा में योगदान देने वालों का आभार जताया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने इसे लोकतंत्र और युवाओं की जीत बताया तथा कहा कि छात्र हितों से कोई समझौता नहीं होगा।