Junior Swimming Championship At Kd Singh Babu Stadium Young Swimmers Show Mettle Over 500 Athletes Participate
स्टेडियम के पूल में तैराकों ने दिखाया दम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: केडी सिंह 'बाबू' स्टेडियम के स्विमिंग पूल में शनिवार को युवा तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटर फ्लाई और इंडिविजुअल मेडल की स्पर्धाओं में कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने बेहतर टाइमिंग दर्ज कर 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 500 से अधिक तैराक हिस्सा ले रहे हैं।
इसी दौरान 55वीं जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप का उद् घाटन समारोह भी हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति यूके. धौन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।