Monsoon To Gain Strength Again From Tomorrow Heavy Rain Warning In Lucknow
कल से फिर ज़ोर पकड़ेगा मॉनसून
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : शहर में शनिवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह से ही शहर में बादलों की आवाजाही रही, जबकि दिन में 3 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, इसके बाद फिर धूप खिलने से उमस और बढ़ गई। दिन का पारा 35 और रात का पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि प्रदेश में 27 जुलाई से एक बार फिर मॉनसूनी गतिविधियां तेज होने जा रही हैं, जिससे कई हिस्सों में झमाझम तो कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के प्रबल आसार है।