Sawan Kanwar Yatra Transport Ministers Instructions Adequate Bus Arrangements And Special Focus On Security
'सावन में बसों के बंदोबस्त हों पर्याप्त, सुरक्षा पर हो फोकस'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सावन माह की कांवड़ यात्रा में बसों के सुरक्षित संचालन के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। शिवरात्रि 11 अगस्त को होगी और आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर तथा वाराणसी क्षेत्रों के मार्ग प्रमुख रहेंगे। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों को अतिरिक्त बसें लगाने को कहा गया है।
लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर से वाराणसी व प्रयागराज के लिए भी अतिरिक्त बस संचालन सुनिश्चित होगा। मार्ग के बस स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, बैठने, सफाई, पूछताछ, उद् घोषणा और खान-पान की व्यवस्था सुचारु रहेगी। चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट अनिवार्य होगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। क्षेत्रीय मुख्यालयों पर 24 घंटे कंट्रोल रूम खुलेंगे और बसें जिला प्रशासन के तय डायवर्जन व वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी। 3, 10, 17 और 24 अगस्त को सोमवार पर्वों पर भी व्यापक विशेष निगरानी रहेगी।