'परदादा-परदादी का नाम याद रखें छात्र'

नवभारतटाइम्स.कॉम
students urged to remember great grandparents names smriti samaroh 2026 organized
n NBT न्यूज, लखनऊ : डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की जयंती पर शनिवार को महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज परिसर में ‘ स्मृति समारोह-2026 ’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम वंदे मातरम् नृत्योत्सव का प्रदर्शन वरिष्ठ नृत्य निर्देशिका रत्ना अस्थाना के निर्देशन में हुआ। समारोह में दयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या श्रीवास्तव को 'स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026' प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि संस्कृत भारती न्यास (अवध प्रांत) के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय सांस्कृतिक पहचान को प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय बताया और छात्राओं को कम से कम अपने परदादा-परदादी का नाम अवश्य याद रखने का प्रेरक संदेश दिया।