निकायों में बनेंगे प्राथमिक विद्यालय, डिजिटल स्टडी सेंटर और पार्क

Contributed byRanvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
new primary schools digital study centers and parks to be built in up municipalities rs 1413 crore released under cm global nagaroday scheme
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी के नगर निकायों में शिक्षा, बाल विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 20 जिलों के 38 निकायों को 14.13 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। नगर विकास विभाग की ओर से जारी इस धनराशि से नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में प्राथमिक विद्यालयों के भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, डिजिटल स्टडी सेंटर और पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही सड़क, नाली, खडंजा, इंटरलॉकिंग, हाईमास्ट लाइट और सामुदायिक भवन जैसे कार्य होंगे।

नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज झा ने संबंधित निकायों में प्रस्तावित कार्यों और बजट का आदेश जारी किया है। योजना में शिक्षा और सामाजिक ढांचे को प्राथमिकता दी गई है, ताकि बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल और लोगों को आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकें। अमेठी, कानपुर देहात, उन्नाव, कासगंज, गोंडा, बरेली, बलिया, बस्ती, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, सुलतानपुर, देवरिया, हाथरस, संभल और चित्रकूट सहित कई जिलों के निकाय लाभान्वित होंगे। इससे विकास को नई गति मिलेगी।