Eds Big Action Raid On 10 Locations Of Santosh Overseas Limited Assets Worth 75 Crore And 105 Lakh Cash Seized
75 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज़, 10.5 लाख नकदी मिली
Contributed by: Ankur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संतोष ओवरसीज लिमिटेड (एसओएल) और उससे जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में करीब 75 करोड़ रुपये की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और 10.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
ईडी के अनुसार, कंपनी के प्रमोटरों ने शेल कंपनियों, एंट्री ऑपरेटरों और संबद्ध संस्थाओं के नेटवर्क के माध्यम से फर्जी खरीद-बिक्री, नकली बिलिंग और बिना वास्तविक कारोबार के धन के लेनदेन कर अपराध की आय को छिपाया। जांच में कई शेल कंपनियां केवल फंड रूटिंग और एंट्री उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई पाई गईं। एजेंसी का दावा है कि प्रमोटरों और उनके परिवार के नियंत्रण वाली कंपनियों के जरिए धन की राउंड-ट्रिपिंग की गई, जो लेयरिंग और इंटीग्रेशन को दर्शाती है। छापों में दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रेकॉर्ड बरामद हुए। मामला सीबीआई की एफआईआर और आईडीबीआई बैंक की शिकायत पर आधारित है, जिसमें बैंकों को 450 करोड़ रुपये नुकसान का आरोप है।