Work On 40 Roads In 13 Districts Of Up Will Be Completed Soon Budget Of 989 Crore Released
13 जिलों की सड़कों का काम होगा पूरा
Contributed by: Ranvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी के 13 जिलों में 40 सड़कों के अधूरे काम जल्द पूरे किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय की तरफ से मंडलों से रिपोर्ट तलब की गई थी। इसमें अधूरी पड़ी 40 सड़कों के लिए 9.89 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।
शासन की तरफ के अनुसचिव अभिषेक गंगवार की तरफ से इन सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर पीडब्ल्यूडी के एचओडी एके द्विवेदी को पत्र भेजा गया है। इसके मुताबिक अधूरी सड़कों के लिए राज्य सड़क निधि के तहत बजट मुहैया करवाया गया है। इससे कई जिलों में प्रमुख सड़कों की मरम्मत के अलावा सड़क चौड़ीकरण, पुलिया निर्माण, इंटरलॉकिंग और नाला निर्माण के साथ मुख्य रास्तों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के अधूरे काम पूरे करवाए जाएंगे। शासन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, हमीरपुर, अमेठी, बांदा, बागपत, जालौन, जौनपुर, बाराबंकी, झांसी, बस्ती और मऊ के सड़क प्रॉजेक्ट्स को शामिल किया गया है।